Jaunpur News : मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर कार्रवाई, छह बाइक का चालान

Naya Savera Network
जौनपुर। सड़क सुरक्षा और ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए परिवहन विभाग ने गुरुवार को मॉडिफाइड साइलेंसर लगे दोपहिया वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान छह मोटरसाइकिलों का चालान किया गया, जबकि दो वाहनों से मौके पर ही मॉडिफाइड साइलेंसर उतरवाए गए।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सत्येंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में यह अभियान सिपाह चौराहा, जेसीज चौराहा, रोडवेज तिराहा और मछलीशहर पड़ाव सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर चलाया गया। अधिकारियों ने मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए नियमों का पालन करने की हिदायत दी।

सत्येंद्र कुमार सिंह ने वाहन चालकों से अपील की कि वे किसी भी स्थिति में मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें, क्योंकि इससे ध्वनि प्रदूषण बढ़ने के साथ सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। अभियान के दौरान यात्री/मालकर अधिकारी प्रमोद कुमार एवं प्रवर्तन सिपाही मौजूद रहे। इसके अलावा परिवहन विभाग की टीम ने जनपद के तीन मोटरसाइकिल गैराजों का भी औचक निरीक्षण किया।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से समस्त देशवासियों को गुरु पुर्णिमा, श्रावण मास की बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं



LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!