जौनपुर। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए यातायात पुलिस ने जनपद के विभिन्न मार्गों पर विशेष रूट डायवर्जन योजना लागू की है। यह व्यवस्था श्रावण मास के प्रत्येक शनिवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 8 बजे तक प्रभावी रहेगी। इसके अलावा 3, 10, 11 (श्रावण शिवरात्रि), 17 और 24 अगस्त को भी डायवर्जन लागू रहेगा।
यातायात पुलिस के अनुसार बक्शा अलीगंज तिराहा, चांदपुर हाईवे, हौजखास हाईवे कट, पकड़ी तिराहा, शिवापार, मड़ियाहूं तिराहा, मुंगराबादशाहपुर, बदलापुर, पचहटिया तिराहा, आशीर्वाद होटल औद्योगिक क्षेत्र, त्रिलोचन महादेव हाईवे तिराहा, सुजानगंज तिराहा (मछलीशहर) तथा वाजिदपुर तिराहा सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा।
कांवड़ यात्रियों एवं उनके वाहनों को शहर में प्रवेश कराने के बजाय हाईवे के माध्यम से त्रिलोचन महादेव और वाराणसी की ओर भेजा जाएगा। वहीं, कुछ मार्गों पर सामान्य वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से डायवर्ट किया जाएगा ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि यात्रा के दौरान निर्धारित डायवर्जन योजना का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात पुलिस के निर्देशों का सहयोगपूर्वक पालन करें, जिससे श्रावण मास में यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

%20%E0%A4%B5%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B0%20%E0%A4%AE%E0%A4%A3%E0%A5%8D%E0%A4%A1%E0%A4%B2%20%E0%A4%85%E0%A4%A7%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%20%E0%A4%85%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%9C%20%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE%20%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E2%80%8B%E0%A4%B9%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%A4%E0%A4%B0%E0%A4%AB%20%E0%A4%B8%E0%A5%87%20%E0%A4%A8%E0%A4%AF%E0%A4%BE%20%E0%A4%B8%E0%A4%AC%E0%A5%87%E0%A4%B0%E0%A4%BE%20%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%2010%E0%A4%B5%E0%A5%80%E0%A4%82%20%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%A0%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%A2%E0%A5%87%E0%A4%B0%20%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B6%E0%A5%81%E0%A4%AD%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82.jpeg)
