Mumbai News : कोविड काल में निःस्वार्थ सेवा देने वाले डॉ. विपिन रावत की स्वास्थ्य सेवा की दिशा में एक और कदम

Naya Savera Network
मुंबई| चेंबूर (पश्चिम) के तिलक नगर स्थित नाविका होम्योपैथिक फार्मेसी का रविवार को विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, चिकित्सक, शुभचिंतक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और डॉ. विपिन रावत एवं उनके पूरे परिवार को नई शुरुआत के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति अपनी सुरक्षित, सौम्य एवं प्रभावी उपचार प्रणाली के लिए जानी जाती है। इसमें रोग के मूल कारण का उपचार करते हुए शरीर की प्राकृतिक रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का प्रयास किया जाता है। यही कारण है कि आज बड़ी संख्या में लोग। होम्योपैथिक उपचार पर विश्वास जता रहे हैं। डॉ. विपिन रावत लंबे समय से जनसेवा से जुड़े हुए हैं। कोविड-19 महामारी के कठिन दौर में उन्होंने अनेक जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ एवं हर संभव सहयोग प्रदान किया। उनकी समाज सेवा की भावना और मानवीय संवेदनाओं की लोगों ने खुले दिल से सराहना की। आज भी वे समाज के हित में हर संभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। इस अवसर पर अनिल बारी, डॉ. रमेश, अशोक, चंदन सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शुभचिंतक एवं समाज के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. विपिन रावत एवं उनके परिवार को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और नए प्रतिष्ठान की सफलता की कामना की।

ADMISSION OPEN 2026-27 : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!