Jaunpur News : 21 एग्रीजंक्शन केंद्र खुलेंगे, मिलेगा रोजगार

Naya Savera Network
एग्री जंक्शन के 13 दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत 
जौनपुर। यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सिद्धिकपुर में प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलंबन (एग्रीजंक्शन) योजना के तहत 21 अभ्यर्थियों की 13 दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत हुई। 
उद्घाटन समारोह में प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए उप परियोजना निदेशक आत्मा डा.रमेश चंद्र यादव ने कहा कि योजना के तहत किसानों को बीज, उर्वरक, कीटनाशक, जैव उत्पाद, कृषि यंत्र और सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है, इन केंद्रों पर किसान आधुनिक तकनीक, मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरक का सुझाव, फसल प्रबंधन और बाजार संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, इसके अलावा छोटे कृषि यंत्र किराए पर मिलेंगे, उपकरणों की मरम्मत, कृषि उत्पादों की बिक्री और प्रसंस्करण की सुविधा भी मिलेगी, उन्होंने बताया कि प्रत्येक एग्रीजंक्शन केंद्र के लागत लगभग 4.22 लाख रुपया निर्धारित की गई है जिसमें 3.5 लाख तक का बैंक ऋण उपलब्ध कराया जाएगा जिस पर 7.5% की दर से ब्याज अनुदान दिया जाएगा। पहले वर्ष में किराया सहायता के रूप में 24 हजार रुपए और प्रशिक्षण व अन्य खर्चो के लिए भी सहायता दी जाएगी। प्रति केंद्र 77900 तक की सहायता का प्रावधान है। 
आरसेटी निदेशक उपेंद्र कुमार ने कहा कि प्रशिक्षकों का सबसे पहला कर्तव्य है कि प्रशिक्षक के प्रति हमेशा सीखने का दृष्टिकोण रखें ताकि कृषि के नवाचारों को किसानों के खेत तक पहुंचाएं। अंत में अभिषेक दुबे वरिष्ठ संकाय द्वारा आभार ज्ञापित किया गया। इस मौके पर कार्यालय सहायक जगदीश गौड़ सहित 21 प्रशिक्षु अभ्यर्थी मौजूद रहे।

ADMISSION OPEN 2026-27 : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!