Jaunpur News : मेडिकल कॉलेज में नशे में धुत गार्ड का हंगामा, हटाने के लिए निगम को लिखा गया पत्र

Naya Savera Network
मरीजों से अभद्रता और पत्रकार से दुर्व्यवहार की शिकायत पर जांच में शराब पीने की पुष्टि
जौनपुर। शहीद उमानाथ सिंह स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय में तैनात एक सुरक्षा गार्ड पर शराब के नशे में मरीजों से अभद्रता और पत्रकार से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। शिकायत मिलने पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच कराई, जिसमें गार्ड के शराब के नशे में होने की पुष्टि होने का दावा किया गया।

जानकारी के अनुसार, मरीजों के साथ कथित बदसलूकी का विरोध करने पर गार्ड मनोज कुमार सिंह की पत्रकार विद्याधर विद्यार्थी से कहासुनी हो गई। इसके बाद पत्रकार ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर.बी. कमल से लिखित शिकायत की। प्राचार्य ने तत्काल गार्ड को बुलाकर जांच कराई, जिसमें उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।

प्राचार्य डॉ. आर.बी. कमल ने बताया कि मनोज कुमार सिंह, निवासी खानापट्टी (सिकरारा), भारत रक्षा मंत्रालय से संबद्ध पूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत है। उन्होंने बताया कि गार्ड को सेवा से हटाने के लिए संबंधित निगम को पत्र भेज दिया गया है। घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचते हैं।

*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन
Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!