Jaunpur News : एन0आई0 एक्ट विशेष लोक अदालत में कुल 29 एवं यूनियन बैंक ऑफ़ इण्डिया विशेष लोक अदालत में कुल 298 मामलें हुए निस्तारित

Naya Savera Network
जौनपुर। सिविल जज सी0डि0/प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर  विवेक कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं सुशील कुमार शशि, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर की अध्यक्षता एवं रणजीत कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय/नोडल अधिकारी लोक अदालत, जौनपुर व श्री विवेक कुमार सिंह, सिविल जज सी0डि0/प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर की देखरेख में जनपद न्यायालय परिसर जौनपुर में 18 जुलाई 2026 को एन0आई0 एक्ट, 1881 की धारा-138 विशेष लोक अदालत एवं यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया विशेष लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। 
इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश जौनपुर द्वारा माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर विशेष लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया तथा उनके द्वारा अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण हेतु सर्व सम्बन्धित को प्रोत्साहित किया गया। 
इस अवसर पर समस्त अपर जनपद न्यायाधीशगण तथा समस्त सिविल व फौजदारी न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। एन0आई0 एक्ट, 1881 की धारा 138 विशेष लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों में लम्बित 268 मुकदमें लगाये गये जिनमें से 29 मामलों का निस्तारण किया गया। यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया के रिकवरी से सम्बन्धित 298 मामलों का निस्तारण करते हुए रू० 48,00,000 रुपये का समझौता किया गया।

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
विज्ञापन

ADMISSION OPEN 2026-27 : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!