Jaunpur News : गोदान एक्सप्रेस के सामने कूदकर नौवीं की छात्रा ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Team NSN
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मड़ियाहूं–जफराबाद रेलवे ट्रैक पर रघुनाथपुर गांव के पास रविवार को एक 15 वर्षीय किशोरी ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।  सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। मुंबई से छपरा जा रही गोदान एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 11059) के सामने रेलवे ट्रैक के किलोमीटर 33/11 पर किशोरी ने छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान मुकुंदपुर गांव निवासी शिवबाबू पटेल की 15 वर्षीय पुत्री सोहाना के रूप में हुई। 
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है तथा सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
विज्ञापन

ADMISSION OPEN 2026-27 : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!