Jaunpur News : गाड़ी में धक्का देने के विरोध पर युवक से मारपीट, दो पर प्राथमिकी

Naya Savera Network

चेतन सिं​ह @  नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। परियत बाजार में गाड़ी में धक्का देने का विरोध करने पर युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के निकुंभनपुर (चतुर्भुजपुर) गांव निवासी विकास गौतम ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह 18 जून को परियत बाजार गए थे। बाजार से सामान खरीदने के बाद जब वह अपनी गाड़ी के पास पहुंचे, तभी राजापुर परियत निवासी श्रवण तिवारी उर्फ बबबू और आकाश उपाध्याय ने उनकी गाड़ी में धक्का दे दिया। विरोध करते हुए उन्होंने देखकर चलने की बात कही, जिस पर दोनों आरोपित वाहन से उतरकर उनका कॉलर पकड़ लिए और हाथ-पैर से मारपीट करने लगे। आरोप है कि मारपीट के दौरान आकाश उपाध्याय ने पत्थर उठाकर उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे उन्हें चोट आई। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग जुटने लगे। आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बीएनएस धारा 115(2) व 351(3) तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(va) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।



SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!