Jaunpur News : फोन पर धमकी देने के आरोप में दो पर केस दर्ज

Naya Savera Network

चेतन सिं​ह @  नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी एक युवक की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ फोन पर धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। उक्त गांव निवासी शिवांश पाठक ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह गुजरात के वापी स्थित एक निजी कंपनी के अधिकृत सर्विस सेंटर का संचालन करते हैं। आरोप है कि पिलकथुआ गांव निवासी सूरज शुक्ला जो पूर्व में उनके यहां कार्य करता था तथा कान्हपुर गांव निवासी शनि सिंह ने मोबाइल फोन पर कई बार धमकी दी। तहरीर के अनुसार आरोपितों ने उन्हें जान से मारने, हाथ-पैर तोड़ने, जबरन उठा ले जाने तथा उनके कार्यालय पहुंचकर नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। पीड़ित ने अपने तथा परिवार की सुरक्षा को लेकर आशंका जताते हुए आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 351(3) एवं 351(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।





*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!