Jaunpur News : जान से मारने व अपहरण की धमकी देने के आरोप में दो पर प्राथमिकी

Naya Savera Network

चेतन सिं​ह @ नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी एक युवक की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ जान से मारने, हाथ-पैर तोड़ने तथा जबरन उठा ले जाने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। उक्त गांव निवासी शिवांश पाठक ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह गुजरात के वापी स्थित एक निजी कंपनी के अधिकृत सर्विस सेंटर का संचालन करते हैं। आरोप है कि पिलकथुआ गांव निवासी सूरज शुक्ला जो पूर्व में उनके यहां कार्य करता था तथा कान्हपुर गांव निवासी शनि सिंह ने मोबाइल फोन पर कई बार धमकी दी। तहरीर के अनुसार आरोपितों ने उन्हें जान से मारने, हाथ-पैर तोड़ने, जबरन उठा ले जाने तथा उनके कार्यालय पहुंचकर नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। पीड़ित ने अपने तथा परिवार की सुरक्षा को लेकर आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 351(3) एवं 351(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।



ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!