नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। पुलिस लाइंस के प्रतिसार निरीक्षक दीन दयाल दीक्षित से योग गुरु अचल हरीमूर्ति के नेतृत्व में शनिवार की सुबह करीब 8 बजे योगियों की टीम ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आगामी कार्यक्रमों को लेकर उनसे चर्चा की गई। योग गुरु अचल हरीमूर्ति ने बताया कि जिलाधिकारी जौनपुर सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर पूरे जनपद में सोमवार 15 जून से 21 जून तक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल का अभ्यास किया जाएगा। इस दौरान पुलिस लाइंस में भी यह कार्यक्रम होगा। इस सिलसिले में प्रतिसार निरीक्षक दीन दयाल दीक्षित ने योग गुरु अचल हरीमूर्ति से आगामी कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए चर्चा की। इस मौके पर योग गुरु अर्जुन सिंह, क्षमा सिंह, सुप्रिया, अंकित जायसवाल मौजूद रहे।
| Advt |

0 टिप्पणियाँ