चेतन सिंह @  नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। पुलिस ने अवैध असलहा रखने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक तमंचा, चार जिंदा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर भदरांव नहर पुलिया के पास से मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के कसाब टोला निवासी जहीर अहमद कुरैशी तथा बरसठी थाना के गनेशपुर गांव निवासी कन्हैया यादव को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस 315 बोर, दो जिंदा कारतूस 30.06 बोर तथा एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई।पुलिस के अनुसार मामले में धारा 3(5)/109 बीएनएस के साथ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार जहीर अहमद कुरैशी शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ मड़ियाहूं, बरसठी तथा अन्य थानों में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम तथा गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है। वहीं दूसरे आरोपी कन्हैया यादव के विरुद्ध यह पहला आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है।



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन