Mumbai News : संजय उपाध्याय ने संजय राऊत के खिलाफ बोला करारा हमला

Naya Savera Network

शिवपूजन पांडे @  नया सवेरा 

मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बेहद तीखी और विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने पीएम मोदी की तुलना मुगल शासक 'औरंगजेब' से की और उन्हें 'अघोरी' (क्रूर) तक कह दिया। बोरीवली के भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने संजय राऊत पर करारा हमला बोलते हुए इस विकृति मानसिकता और हताशा में दिया गया बयान बताया। उन्होंने कहा कि जैसा डर छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर औरंगजेब के मन में रहता था, वैसा ही डर प्रधानमंत्री को लेकर संजय राऊत के मन में रहता है। उन्होंने कहा कि यह डर अच्छा है और संजय राऊत जैसे विकृति और खोखली मानसिकता वाले व्यक्ति के अंदर यह डर बना रहना चाहिए । उन्होंने कहा कि श्री राऊत को आत्म मंथन करना चाहिए कि हर सुबह उनके जुबान से इस तरह की घटिया सोच वाली बातें क्यों निकलती हैं। उन्होंने कहा कि पूरी तरह से हताश और निराश हो चुके संजय राऊत अपने आका को खुश करने के लिए इस तरह की ओछी बयान बाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस तरह की बयान बाजी को बर्दाश्त नहीं करेगी।



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!