Jaunpur News : महदा में आयोजित श्री राम कथा के पांचवें दिन राम– सीता विवाह के जश्न में डूबा उपाध्याय परिवार

शिवपूजन पांडे @  नया सवेरा 

जौनपुर। राम कथा (रामायण) केवल एक धार्मिक कहानी नहीं, बल्कि मानव जीवन जीने की कला और आदर्शों का एक संपूर्ण मार्गदर्शक है। इसका मूल संदेश मर्यादा (कर्तव्य का पालन), प्रेम, त्याग, और धर्म की विजय है, जो हमें सिखाता है कि हर परिस्थिति में सत्य और सदाचार का मार्ग कैसे अपनाना चाहिए। बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित महदा, बहरीपुर गांव में पंडित रामजी उपाध्याय के यहां आयोजित संगीतमय श्री रामकथा के पांचवें दिन प्यास पीठ से बोलते हुए प्रख्यात कथावाचक पंडित धर्मराज तिवारी महाराज ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि आदर्श पुत्र भाई, पति, राजा के रूप में भगवान राम का चरित्र समाज के लिए प्रेरणादायक और अनुकरणीय है। कथा के दौरान मंच पर राम  विवाह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें उपाध्याय परिवार के साथ-साथ उपस्थित सभी लोगों ने नाच गाकर जश्न मनाया। कार्यक्रम के आयोजक पंडित रामजी उपाध्याय , उनकी धर्मपत्नी ललिता देवी, दोनों पुत्र  मुंबई के युवा उद्योगपति हरिवंश उपाध्याय और जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट के संस्थापक रघुवंश उपाध्याय के अलावा पौत्र आशुतोष उपाध्याय, बेटी हिमलेश उपाध्याय समेत पूरे परिवार ने राम विवाह के बाद जमकर दान दक्षिणा भी की। खुशी का आलम यह था कि हरिवंश उपाध्याय मंच पर नोटों की गड्डी उड़ाते दिखाई दिए। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में सीओ बदलापुर सुनील चंद तिवारी, सिंगरामऊ थाना प्रभारी अखिलेश मौर्या, पूर्व प्रधानाचार्य बद्रीनारायण मिश्र, भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य सुचिता तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, रामचंद्र पांडे सुभाष तिवारी, लाल बहादुर यादव, सुरेश चंद्र मिश्र, राकेश पाठक, रमेश चंद्र मिश्र, मुन्ना मिश्रा, संजय पांडे, ओंकार नाथ उपाध्याय समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।



OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

📚ADMISSIONS OPEN – Mount Litera Zee School, Jaunpur  🏆 CBSE Board Examination (2025–26) Achievements  🌟 School Toppers  Shambhavi Singh – 98%  Alveena Waris – 95%  Vriddhi Jaiswal – 93%  Shaurya Pratap Singh – 91%  Harshit Rai – 90%  Riya Chauhan – 90.6%  Shivendra Singh – 90.6%  Zoya Yadav – 90.4%  🎯 Give your child the advantage of academic excellence and professional sports training under one roof.  ✨ Professional Cricket Coaching by CRIC Kingdom  At Mount Litera Zee School, Jaunpur  Practice • Discipline • Performance • Success  Coach: Ayush Pratap Singh  📍 Campus: Fatehganj, Jaunpur – 222132  📞 Contact: +91 7311171181, +91 7311171182  🌐 Website: mlzsjaunpur.com
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ