Jaunpur News : कमलावती पाठक की पुण्यतिथि पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन

Naya Savera Network

शिवपूजन पांडे @  नया सवेरा 

जौनपुर। बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित खालिसपुर गांव निवासी वरिष्ठ समाजसेवी पंडित जयप्रकाश पाठक की धर्मपत्नी कमलावती देवी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर आज रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चार पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक विधि विधान से कार्यक्रम संपन्न कराया। पंडित जयप्रकाश पाठक के सुपुत्र तथा पंडित आर आर मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विभव प्रकाश पाठक, एडवोकेट उदधि प्रकाश पाठक तथा प्रधानाचार्य विरद प्रकाश पाठक ने अपनी अपनी धर्मपत्नी के साथ रुद्राभिषेक संपन्न किया। परिवार के बेद प्रकाश पाठक, शिवांजल, ज्ञान प्रकाश, सूर्य प्रकाश, सत्य प्रकाश, चंद्र प्रकाश तथा विदनेश ने आगंतुकों का स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, प्रबंधक विनोद तिवारी, धीरेंद्र मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय, विग्नेश पाठक, घनश्याम पाठक, प्रदीप पाठक, आशीष पाठक समेत अनेक प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।



Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!