Jaunpur News : पवित्र उद्देश्य की सहायता करता है परमात्मा: डा. मदन मोहन

Naya Savera Network

बिपिन सैनी @  नया सवेरा 

जौनपुर। परमात्मा व्यक्ति विशेष की सहायता नहीं करता बल्कि पवित्र उद्देश्य की सहायता करता है उक्त बातें शीतला चौकिया धाम जौनपुर में अधिकमास भर चलने वाले श्री राम कथा महोत्सव के सत्ताइसवें दिन वाराणसी से पधारे मानस कोविद डा मदन मोहन मिश्र ने कही। मिश्र ने लक्ष्मण शक्ति प्रसंग की चर्चा करते हुए कहा कि  कालनेमि ने तालाब, मंदिर, बाग बनाया स्वयं महात्मा बनकर कथा करने लगा फिर भी हनुमान ने उसको मार दिया क्योंकि उसने ये सब  हनुमान जी की यात्रा में विघ्न करने के उद्देश्य से किया था। जीवन की वही यात्रा सबसे बढ़िया है जो हनुमान जी जैसे महात्मा की गोद से होती हुई परमात्मा की गोद में पहुँच जाए। हनुमान जी ने सुषेन वैद्य को उसी प्रकार पहुचाए जैसे लेकर आए थे। डॉक्टर अखिलेश चंद पाठक ने पुरुषोत्तम मास महात्म्य का बडा सारगर्भित प्रवचन किया। संचालन गुड्डू उपाध्याय ने किया शिवाश्रय गिरी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

विश्व कल्याण के लिए चल रहा मास पारायण महायज्ञ

शीतला चौकियां धाम में मास पारायण मानस महायज्ञ आयोजन पुरुषोत्तम मास महीने के प्रथम दिन से चल रहा है पुरुषोत्तम मास के 28 वे दिन शनिवार की सुबह तेरस तिथि में डा अखिलेश चन्द्र पाठक (यज्ञाचार्य) के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पुरुष बच्चों ने हवन पूजन कर विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की।हवन पूजन प्रतिदिन सायं 4 बजे से 6 बजे तक प्रतिदिन पुरुषोत्तम मास महीने के समापन तक चलेगा।आयोजनकर्ताओं ने समस्त जनपद के धर्मप्रेमियों से अपील की है इस अनुष्ठान हवन पूजन में सपरिवार सम्मलित होकर विश्व कल्याण के लिए पूजन कर अपने जीवन को कृतार्थ करे।



उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!