Bareilly News : प्रभारी मंत्री राठौर ने कहा मुख्यमंत्री के प्रयास से साकार होगा एम्स का सपना

निर्भय सक्सेना @  नया सवेरा 

बरेली। बरेली के प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार सहकारिता विभाग उत्तर प्रदेश जे पी एस राठौर ने कहा कि बरेली में मुख्यमंत्री ग्रिड योजना में बन रही सड़को में हो रही अनियमिताओं एवं स्मार्ट सिटी की अनुपयोगी योजनाओं में आ रही शिकायतों पर वह अधिकारियों से वार्ता कर इसका निदान कराने  का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में  एम्स की स्थापना की केंद्र सरकार से सिफारिश भी की है जो जल्द ही बरेली मंडल में धरातल पर आने की उम्मीद भी है। इससे पूर्व पत्रकारों संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री जे पी एस राठौर ने कहा कि देश की जनता ने पिछले 12 वर्षों में बार- बार यह साबित किया है कि जब निर्णय राष्ट्रहित में लिए जाते हैं और सरकार केवल शासन नहीं बल्कि सेवा का माध्यम बनती है तब जनता उसका साथ भी देती है और उस पर भरोसा एवं विश्वास भी व्यक्त करती है। आज देश में जनविश्वास, सेवा और विकास की राजनीति के 12 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। यह भारत के बदलते आत्मविश्वास, मजबूत नेतृत्व और जनता के अटूट विश्वास की कहानी है। अब जब हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों की यात्रा को देखते हैं, तो यह भारत की जनता और नेतृत्व के बीच बने विश्वास के उस अटूट रिश्ते की कहानी दिखाई देती है, जिसने देश की दिशा और दशा दोनों बदल दी हैं।

यह विश्वास किसी प्रचार से नहीं बना, बल्कि कठिन समय में लिए गए निर्णयों, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की नीति और जनता के साथ सीधे संवाद से बना है।

आज भारत के युवाओं को भरोसा है कि देश आगे बढ़ रहा है। महिलाओं को विश्वास है कि उनकी भागीदारी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण है। किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा है कि उनकी आवाज़ भी दिल्ली तक पहुँचती है।

आज इसी विश्वास का परिणाम है कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला एनडीए देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जनता की सेवा कर रहा है। यह केवल राजनीतिक विस्तार नहीं, बल्कि जनता के विश्वास का विस्तार है।

वर्ष 2014 में देश की जनता ने पहली बार नरेंद्र मोदी जी को आशीर्वाद देकर देश सेवा के लिए दिल्ली भेजा था। तब देश ने मोदी सरकार पर भरोसा किया और नरेंद्र मोदी जी ने उस भरोसे को अपने परिश्रम से और मजबूत किया। भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत करोड़ों कार्यकर्ताओं का समर्पण और जनता का भरोसा है।

वर्ष 2019 में यह विश्वास और अधिक मजबूत होकर सामने आया। जनता ने पहले से भी बड़ा जनादेश देकर यह स्पष्ट कर दिया कि देश केवल वादे नहीं, बल्कि परिणाम देख रहा है।

 प्रधानमंत्री मोदी जी ने हमेशा कहा है कि सरकार का पहला अधिकार गरीब, किसान, युवा और महिलाओं का है।

इन 12 वर्षों में मोदी सरकार का "राष्ट्र निर्माण ही मिशन" रहा है। आज हमने जिस 'नई अर्थव्यवस्था, नया भारत और नया विश्वास' को गढ़ा है, वह पूरी दुनिया के सामने एक मिसाल बन चुका है।  

​वर्ष 2014 से 2026 तक की हमारी यह 12 वर्ष की यात्रा निरंतर 'प्रगति पथ पर अग्रसर' रही है। हमने 'सशक्त, समृद्ध और सुरक्षित भारत' का जो संकल्प लिया था, वह आज पूरी तरह साकार हो रहा है।

प्रभारी मंत्री जे पी एस राठौर ने कहा कि ​सही मायनों में मोदी सरकार के ये 12 साल; विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के ऐसे स्वर्णिम वर्ष हैं, जिन्होंने भारत की तस्वीर बदल कर रख दी है।

पिछले 12 वर्षों में भारत ने खाद्यान्न उत्पादन में ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की है। देश के खाद्यान्न उत्पादन में 71 प्रतिशत की अब तक की सबसे बड़ी वृद्वि देखी जा रही है। आज देश का खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड 12 हजार लाख मीट्रिक टन से अधिक के विशाल आंकड़े को पार कर गया है। 

आज देश में हर दिन लगभग 34 किलोमीटर से अधिक नए राजमार्ग बन रहे हैं जो वर्ष 2014 में केवल 11.6 किमी प्रति दिन थी।

इन 12 सालों में भारतीय रेलवे ने विकास की जो रफ्तार पकड़ी है, वह अकल्पनीय है। हम सिर्फ ट्रेनें नहीं चला रहे हैं बल्कि आर आर टी  एस और वंदे भारत ट्रेनों के जरिए हमने देश में विश्वस्तरीय मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी का निर्माण किया है।

आजादी के 67 सालों में देश में मात्र 74 हवाई अड्डे थे। पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार ने 90 से अधिक नए हवाई अड्डे बनाए हैं, और आज यह संख्या 164 को पार कर गई है।

भारत डिजिटल भुगतान में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि इन 12 वर्षों में हमारे यू पी आई ट्रांजैक्शन में 12 हजार गुना की वृद्धि हुई है।

आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और चालू वित्त वर्ष की 7% से अधिक विकास दर के साथ हम बहुत जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनने जा रहे हैं।

एक राष्ट्र- एक बाजार' के संकल्प ने वर्ष 2024- 2025 में जी एस टी संग्रह को रुपये 22 लाख करोड़ के पार पहुंचा दिया है। 

वर्ष 2024- 2025 में हमारा प्रत्यक्ष कर संग्रह 27 लाख करोड़ रुपये रहा है, जो ईमानदार करदाताओं के सरकार पर भरोसे का प्रतीक है।

वर्ष 2024-2025 में हमारा प्रत्यक्ष कर संग्रह 27 लाख करोड़ रुपये रहा है, जो ईमानदार करदाताओं के सरकार पर भरोसे का प्रतीक है। यह 12 वर्ष गवाह हैं कि जब नीयत साफ हो, नेतृत्व मजबूत हो और नीतियां स्पष्ट हों, तो देश कैसे बदलता है। आज का भारत रुकने वाला नहीं है, झुकने वाला नहीं है। यह 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास की जीत है और यही विश्वास हमें 2047 तक एक 'विकसित भारत' बनाने के हमारे महान लक्ष्य तक लेकर जाएगा।

जे पी एस राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में विगत 12 वर्षों में सीधे लाभ हस्तांतरण (डी बी टी) और आधार प्रमाणीकरण ने लाखों फर्जी लाभार्थियों को हटाया। इससे 4.31 लाख करोड़ रुपए की सरकारी बचत और लाभार्थियों को समय पर सहायता सुनिश्चित हुई।  

​ गरीबी हटाओ अब केवल नारा नहीं रह गया है। भाजपा सरकार ने गरीब की चिंताओं का स्थाई समाधान करते हुए, उन्हें सशक्त बनाया है जिसका परिणाम है कि वर्ष 2014 से अब तक लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।  

​देश में 12 वर्षों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से कोरोना जैसे कठिन समय में भी 81 करोड़ से अधिक देशवासियों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया गया है।  

​जन- धन योजना के माध्यम से अब तक 58 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले जा चुके हैं, जिसमें 32 करोड़ से अधिक महिलाएं हैं।  

​​आयकर छूट की सीमा 2 लाख रुपये से छह गुना बढ़कर 12.75 लाख हो गई है।   ​प्रधानमंत्री सूर्यघर बिजली योजना के माध्यम से 1 करोड़ रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए गए है।   ​प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए की सीधी नकद सहायता प्रदान करते हुए अब तक 4.3 लाख करोड़ रुपए की राशि 11 करोड़ से अधिक किसानों को ट्रांसफर की जा चुकी है।   ​विगत 12 वर्षों में किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 7.71 करोड़ किसानों को लगभग 10 लाख करोड़ रुपए का ऋण उपलब्ध कराया गया। ​प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना ने देश के गरीबों और निम्न आयवर्ग के नागरिकों को मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान किया। अब तक 60 करोड़ से अधिक हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड जारी किए जा चुके हैं।  

​12 विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के ​प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के माध्यम से अब तक 58.09 करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं। यह पहल समाज के कमजोर वर्गों के लिए एक सशक्त सुरक्षा कवच बनी है।  ​प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 4 करोड़ से अधिक लाभार्थियों के सर पर पक्की छत की गारंटी मिली है। ​स्टैंड अप इंडिया अभियान के अंतर्गत 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक का लोन एससी/एसटी उद्यमियों को दिया जा चुका है ​प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत 30 लाख पारंपरिक कारीगरों को कौशल ऋण प्रदान किया गया है।  

​जनजातीय कल्याण हेतु 15 हजार करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत 79 हजार करोड़ रुपये आवंटित किया गया है।   ​प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से लगभग 11 करोड़ महिलाओं को देश में स्वच्छ ईंधन (एलपीजी) कनेक्शन मुफ्त में प्रदान किया गया।   ​लखपति दीदी योजना के अंतर्गत 3 करोड़ से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी योजना का लाभ मिला है।   ​बेटियों का भविष्य सुरक्षित करने हेतु 4.5 करोड़ से अधिक प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्वि खाते खोले गए हैं।   ​स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक घर तक शौचालय की सुविधा पहुंचाने के लक्ष्य के साथ देश में 12 करोड़ से अधिक घरों में शौचालयों का निर्माण किया गया है, जिससे भारत में स्वच्छता की दिशा में एक क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिला।  ​जल जीवन मिशन के अंतर्गत 16 करोड़ से अधिक घरों को शुद्ध पेयजल मिल रहा है।  

​भाजपा सरकार ने 12 वर्षों में सौभाग्य योजना के तहत देश के सभी घरों में 100% विद्युतीकरण किया है।  निश्चित तौर पर यह कहा जा सकता है कि मोदी सरकार के 12 वर्ष केवल योजनाओं और उपलब्धियों का लेखा- जोखा नहीं, बल्कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की एक ऐतिहासिक यात्रा है। गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान समृद्धि, डिजिटल परिवर्तन और सुशासन के मजबूत आधार पर आज भारत आत्मविश्वास के साथ विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर है।इस अवसर सांसद छत्रपाल गंगवार, जिला पंचायत अध्य्क्ष रश्मि पटेल, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, जय पाल सिंह व्यस्त, महाराज सिंह, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ डी सी वर्मा, डॉ एमपी आर्य, डॉ राघवेंद्र शर्मा, जिला अध्य् क्ष सोमपाल शर्मा, आंवला अध्य्क्ष आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, बंटी ठाकुर, पूरण लाल लोधी, आदेश गंगवार, वीरपाल गंगवार आदि उपस्थित रहे। 


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ