Jaunpur News : तेरी बहन से शादी करूँगा, विरोध करोगे तो वीडियो करुगा वायरल

Naya Savera Network


आरोपी युवक ने दी वीडियो वायरल करने और तेजाब फेंकने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज़ 

 नया सवेरा नेटवर्क

मछलीशहर, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के दो युवको के बीच विवाद ने गंभीर मोड़ ले लिया है। आरोपी  युवक ने युवती के भाई को फोन पर कहा कि तेरी बहन से शादी करूगा। शादी में रोड़ा बनने पर तेजाब फेंकने और युवक की अपने पास सुरक्षित वीडियो वायरल करने की धमकी दी है।मामले में पीड़ित युवक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़ित दलित युवक ने तहरीर में आरोप लगाया कि कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर गांव निवासी क्षत्रिय बिंद ने उसे फोन कर बहन का नाम लेकर गाली गलौज करने  लगा।उसे जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि तुम्हारी बहन से जबरदस्ती शादी करूँगा। तुम्हारा वीडियो मेरे पास है।विरोध करोगे तो इसको वायरल कर दूंगा और तुम्हारे ऊपर तेजाब फेंक दूंगा। ऐसी धमकी देकर युवक  बहन की इज्जत के साथ खिलवाड़ करना चाहता है। फोन करने के दूसरे दिन नगर स्थित रोडवेज पर मिला तो जान से मारने की धमकी देने लगा। जिसके बाद युवक सोमवार को कोतवाली पहुंच कर घटना की सूचना दी। मामले बाबत  प्रभारी उपनिरीक्षक ओम प्रकाश ने बताया तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!