नया सवेरा नेटवर्क
मछलीशहर, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के रामनगर (घघरिया)गाँव में भैंस चराने के दौरान गोबर के चलते हुई गंदगी की सफाई को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई।मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
उक्त गांव निवासी मुकेश गुप्ता भैंस चराने गये थे। मंदिर के पास गोबर पड़ा था।इसी की पूछताछ पड़ोसी शैलेश गुप्ता के परिवार द्वारा की जा रही थी।दोनो के बीच बहस शुरू थी कि परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे और विवाद मारपीट में तब्दील हो गया।दोनो पक्षों से लगभग 8लोगो को चोट आई है।पुलिस ने उक्त दोनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रभारी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया है कि मामले में दोनों पक्ष से प्राथमिकी दर्ज़ कराई गई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
| Advt |
