Jaunpur News : गहना कोठी के अधिष्ठाता विनीत सेठ को किया गया सम्मानित

Naya Savera Network
जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद में महान राष्ट्रभक्त और दानवीर शिरोमणि भामाशाह जी की जयंती को ’व्यापारी कल्याण दिवस’ के रूप में बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्य कर विभाग जौनपुर द्वारा आयोजित इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उ.प्र. गिरीश चन्द्र यादव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. उपस्थित रहे। इस मौके पर गहना कोठी के अधिष्ठाता विनीत सेठ को ज्वेलर्स के क्षेत्र में सर्वाधिक GST जमा करने पर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि गहना कोठी परिवार समाज के लिए अच्छा कार्य कर रहा है। इसके लिए इस परिवार की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। डीएम जौनपुर सैमुअल पॉल एन ने भी विनीत सेठ को बधाई दी।


आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशानुसार, जनपद के आर्थिक विकास में बहुमूल्य योगदान देने वाले विभिन्न श्रेणियों के 8 बड़े करदाताओं को मुख्य अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इनमें गहना कोठी परिवार के विनीत सेठ भी शामिल रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि तथा अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दानवीर भामाशाह को याद करते हुए व्यापारियों की भूमिका के साथ उनके हितों तथा सुरक्षा आदि बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। संचालन उपायुक्त राज्य कर वरूण कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस दौरान विभाग की तरफ से अक्षय लाल, सुरेन्द्र कुमार कैथल, उपायुक्त राज्य कर उपायुक्त राज्य कर, रजनेश कुमार उपायुक्त राज्य कर, वरूण त्रिपाठी, उपायुक्त राज्य कर, सर्वेष चन्द्र श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त, अतुल कुमार, सहायक आयुक्त, राहुल राय, सहायक आयुक्त, रामनिवास पाण्डेय व समस्त राज्य कर अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। जिले के विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों, दिनेश टण्डन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जौनपुर, अनिल सिंह, श्याम सिंह, राधेरमण जायसवाल, श्रवण कुमार जायसवाल, विनीत सेठ, सोहनलाल स्वर्णकार, नन्हेलाल वर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया और राष्ट्र व समाज के कल्याण में व्यापारियों की सहभागिता को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया गया।


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!