Jaunpur News : नदी में स्नान के दौरान दो किशोरियों की डूबने से मौत

 नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के नहोरा गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक दर्दनाक हादसे में नदी में स्नान करने गई छह सहेलियों में से दो किशोरियों की डूबने से मौत हो गई, जबकि उन्हें बचाने के प्रयास में एक अन्य किशोरी चोटिल हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्राम प्रधान त्रिषिराज यादव ने बताया कि पनिहरियां पुरवा की छह किशोरियां घर से करीब एक किलोमीटर दूर शिवमंदिर के पास जालकपुर घाट पर स्नान करने गई थीं। नहाते समय 16 वर्षीय पिंकी उर्फ गुड़िया पुत्री भोला नाथ और 17 वर्षीय शिवांगी पुत्री भैया लाल गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। दोनों को बचाने के प्रयास में गुंजा पुत्री पारसनाथ भी पानी में चली गई, जिससे वह घायल हो गई। ग्रामीणों ने दोनों किशोरियों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घायल गुंजा को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।


ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt