Jaunpur News : अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटनाओं के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार नेवढ़िया थाना क्षेत्र के परेवा गांव निवासी मीरा देवी (50) अपने पुत्र के साथ बाइक से जफराबाद स्थित रिश्तेदारी गई थीं। सोमवार सुबह घर लौटते समय शीतलगंज बाजार के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मीरा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी।

वहीं दूसरी घटना रविवार रात करीब 11 बजे की है। सरसरा गांव निवासी नीरज (40) जयरामपुर में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम से लौटते समय नगर के गौशाला के पास उनकी बाइक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है।


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!