Jaunpur News : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सरायकलीदास गांव के पास सोमवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।  मृतक के पिता अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव निवासी कुमार आशीष (23) टेंट व्यवसाय का कार्य करते थे। सोमवार सुबह वह किसी आवश्यक कार्य से बाइक द्वारा शीतलगंज बाजार गए थे। वहां से वापस लौटते समय सरायकलीदास गांव के  बाईपास के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है कि मृतक तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है।


SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!