Jaunpur News : नकाबपोश चोरों ने बेशकीमती जेवरात व नगदी पर फेरा हाथ

Naya Savera Network



पारिवारिक बंटवारे के बाद निर्माणाधीन मकान में सो गया था भुक्तभोगी

चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत, जांच में जुटी पुलिस 

 नया सवेरा नेटवर्क

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अजोरपुर गांव में सोमवार तड़के एक वृद्ध दंपति के घर चोरी की घटना सामने आई। प्रारंभिक सूचना डकैती की मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव,क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान व प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की छानवीन में जुट गए,जांच में मामला चोरी का निकला।

पीड़ित त्रिभुवन राय ने बताया कि वह अपने पैतृक मकान के पीछे बन रहे नए मकान के पास सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी गिरीश देवी पैतृक मकान के एक कमरे में सो रही थीं। भोर करीब ढाई बजे गिरीश देवी की नींद खुली तो उन्होंने देखा तीन चार नकाबपोश घर मे घुस चुके थे। वो कुछ समझ पाती उससे पहले चोरों ने एक कमरे में धकेलकर दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। कुछ देर बाद कमरे में बनी सीढ़ी के सहारे वह छत पर पहुंचीं और शोर मचाया। आवाज सुनकर उनके पति और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा दरवाजा खोला। तब तक चोर भाग चुके थे।तत्पश्चात चला कि बगल के कमरे में रखे चार बक्सो का ताला तोड़ चोरों ने उसे खंगाल दिया था। गिरीश देवी ने बताया कि उनके बक्से से एक मंगलसूत्र, कान का टाप्स , चांदी की पायल, बिछिया और करीब 10 हजार रुपये नकद लेकर चोर फरार हो गए।वही चोरी की घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है 


भुक्तभोगी एक माह पहले मुंबई से आया था घर

त्रिभुवन राय ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं और पेंटिंग का कार्य करते हैं। करीब एक माह पहले ही वह पत्नी के साथ गांव आए थे। पारिवारिक बंटवारे के बाद वह पैतृक मकान के पीछे अपनी जमीन पर नया मकान बनवा रहे हैं।वही मामले को प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता गिरीश देवी की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।



प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!