Jaunpur News : जमीन विवाद में महिला समेत दो से मारपीट, चार पर प्राथमिकी

Naya Savera Network

चेतन सिं​​ह @  नया सवेरा 

बरसठी,जौनपुर। थाना क्षेत्र के बघनरी गांव में जमीन पर कथित कब्जे के प्रयास को लेकर हुए विवाद में महिला समेत दो लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी फूल कुमारी पत्नी श्यामराज पटेल ने आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ लोग उनकी जमीन पर ईंट बिछाकर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर गाली-गलौज के बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे सत्यप्रकाश को भी लाठी-डंडों से पीट दिया गया। आरोप है कि जान बचाकर घर में घुसने पर विपक्षी पक्ष के लोग घर में घुस आए और वहां भी मारपीट की। घटना में फूल कुमारी और सत्यप्रकाश घायल हो गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर राम प्रकाश, जय प्रकाश, मंजू देवी और संध्या देवी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।



Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!