नया सवेरा नेटवर्क
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के उमरवार, महुली, बम्मावन, बेहडा व बराई गांव में विभिन्न समुदायों के साथ मंगलवार को सौहार्द फेलो अरुण वर्मा के अध्यक्षता फील्ड विजिट किया गया।इस दौरान सौहार्द टीम डॉ. मुनिजा ने विभिन्न जाति धर्म के लोगों के साथ संवाद करते हुए लैंगिक असामनता,शिक्षा, स्वास्थ्य, जातिगत भेद भाव, महिला पुरुष में भेदभाव सरकार की योजनाओं से वंचित लोगों से चर्चा की।
वही सौहार्द फेलो नीरा आर्या ने कहा कि महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा और आर्थिक तंगी से कुछ बच्चे शिक्षा से ड्राफ्ट आउट हो गए हैं उन बच्चों को विद्यालय में नामांकन कराया जा रहा है, साथ ही संवैधानिक मूल्यों एवं लोकतांत्रिक अधिकारों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र भेदभाव को समाप्त कर भाई चारा को कायम कर सकती है। इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान जय सिंह यादव, ग्राम प्रधान लालमनी देवी के साथ समुदाय के सक्रिय साथी अनिता, चंदा मीरा, रितु मांसी हंनी संजू ललिता लगभग 70 लोग सामिल हुई।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |



0 टिप्पणियाँ