खत बचाओ, विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम

 नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। बक्शा विकास खंड के ग्राम पंचायत हसरौली और बसारतपुर में मंगलवार को आयोजित खेत बचाओ अभियान/विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें किसानों की समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर उन्हें वैज्ञानिक विधि से खेती करने का सुझाव दिए गए। उक्त कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी कृषि अनुराग सिंह ने किया जिसमें बताया  विभागीय समस्त योजनाओं की जानकारी दी और पीएम किसान सम्मान निधि योजना अन्तर्गत सभी किसानों को प्रेरित किया कि अपनी अपनी ई-केवाईसी ज़रूर कराएं जों की प्रत्येक वर्ष कराना अनिवार्य हो गया है।

कार्यक्रम में धान की डी.एस.आर. विधि से बुवाई कर किसान भाई कम लागत और कम पानी में अच्छा उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं साथ ही उन्नत सिंचाई पद्धतियों, कृषि निवेश व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में किसानों को जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करते हुए शत-प्रतिशत लोग इसमें अपना पंजीकरण कराएं जिससे आगामी समस्त योजनाओं का लाभ अनवरत रूप प्राप्त कर सकें।  हसरौली में कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय सिंह (निर्माण समिति अध्यक्ष बक्शा) तथा बसारतपुर में ग्राम प्रधान संजय कुमार ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ बैज्ञानिक एवं अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा डा सूरेश कुमार कनौजिया जी ने बताया कि मिट्टी, पानी और किसान तीनों को बचाना। आज रासायनिक खाद और कीटनाशक के अंधाधुंध प्रयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति खत्म हो रही है और भूजल तेजी से नीचे जा रहा है। इसलिए प्राकृतिक खेती अपनाएं, गोबर-गोमूत्र से बनी जैविक खाद डालें, फसल चक्र अपनाएं और ड्रिप-स्प्रिंकलर जैसी जल-बचत तकनीक लगाएं। स्वस्थ मिट्टी से ही अच्छी फसल होगी, अच्छी फसल से किसान खुशहाल होगा और तभी देश का भविष्य सुरक्षित रहेगा। इसीलिए शासन द्वारा 13 से 27 जून 2026 तक ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ चलाकर किसानों को खेत बचाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके अगले वक्ता के रूप में उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ रमेश चंद्र यादव ने कृषि विभाग जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी प्रदान करते हुए किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना व मृदा स्वास्थ्य कार्ड के लाभों से अवगत कराया । कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजीव कुमार सिंह, डॉ. हरिओम वर्मा ने प्राकृतिक खेती को अपनाने पर जोर वा बारीकियां की जानकारी उपलब्ध कराएं। ,उद्यान निरीक्षक राजकुमार, जितेन्द्र कुमार सिंह कृषि रक्षा एवं तकनीकी सहायक अश्वनी कुमार सिंह और धर्मेन्द्र कुमार पटेल भारी संख्या में आएं हुए किसान बन्धु जिसमे लालमनि, रामप्रसाद, विमल सिंह, गौरव सिंह, रानू कुमार , हरेंद्र कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।

शासन के निर्देश पर 13 जून 2026 से 27 जून 2026 के मध्य संचालित होने वाले विकसित कृषि संकल्प अभियान-2026 की जनपद में आयोजित होने वाली कार्यगोष्ठी में केवीके तथा प्रदेश सरकार के कृषि, सहकारी, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता, सिंचाई/नलकूप एवं लोड बैंक मैनेजर/सीडीओम नाबार्ड संस्थाओं के अधिकारी/कर्मचारी प्रशिक्षक की भूमिका में उपस्थित होकर शासन की किसानों-मुखी योजनाओं, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम जैसी तमाम योजनाओं की जानकारी दी गई।



उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन