नया सवेरा नेटवर्क
सुइथाकला, जानपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सुइथाकला ब्लॉक परिसर में बाल विकास परियोजनाधिकारी सरिता तिवारी की अध्यक्षता में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। पौधरोपण से पहले वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ॰ उमेश चन्द्र तिवारी ने भी पूजा-अर्चना में भाग लिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे इन प्रयासों की सराहना की और कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की ही जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी एस एन यादव व बन दरोगा योगेन्द्र प्रताप सिंह समेत क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)
0 टिप्पणियाँ