Jaunpur News: विश्व पर्यावरण दिवस पर बक्शा ब्लॉक परिसर में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

बक्शा, जौनपुर। बक्शा ब्लॉक परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर तथा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को परिसर में बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी शुभम बरनवाल एवं एडीओ एसमाई संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। बीडीओ बरनवाल ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखना और वातावरण को स्वच्छ बनाए रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।सहायक विकास अधिकारी ग्राम्य विकास संजय श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण को केवल एक दिवस तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। इस दौरान नौपेड़वा भाजपा मंडल अध्यक्ष जनार्दन गौड़, सहायक विकास अधिकारी पंचायत रमेश यादव, एपीओ डॉ. सीबी सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी कमलेश खरवार, श्रीपति मौर्य, गौड़ गणेश, लक्ष्मीचंद्र, धर्मेंद्र साहू, केशरी प्रसाद, रवींद्र प्रताप सहित विकास खण्ड के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।


उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!