Mumbai News: शिवसेना में शिवदयाल मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, उत्तर भारतीय सेल के जिला प्रमुख नियुक्त

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। उत्तर भारतीय समाज के युवा और ऊर्जावान चेहरा कहे जाने वाले शिवदयाल मिश्रा को शिवसेना ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें उत्तर मुंबई का जिला प्रमुख नियुक्त किया गया है। शिवसेना सचिव संजय मोरे द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि शिवसेना प्रमुख हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे के आशीर्वाद तथा शिवसेना के मुख्यनेता और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश पर उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। नियुक्ति पत्र में विश्वास व्यक्त किया गया है कि  शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्ववादी विचारधारा और धर्मवीर आनंद दिघे द्वारा दी गई शिक्षा के अनुरूप शिवदयाल मिश्रा पार्टी के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करेंगे। शिवदयाल मिश्रा ने दी गई जिम्मेदारी के लिए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे,आमदार प्रकाश सुर्वे, उत्तर भारतीय शिवसेना नेता तथा पूर्व सांसद संजय निरुपम, उत्तर भारतीय सेल के मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह और विभाग प्रमुख दहिसर, राम यादव का आभार मानते हुए कहा कि वे पूरी मेहनत, लगन और समर्पित भावना के साथ उत्तर भारतीय समाज को शिवसेना से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करेंगे। उन्हें पूरा विश्वास है कि उत्तर भारतीय समाज के हित के लिए उनके द्वारा किए गए पूर्ववर्ती कार्यों का उन्हें पूरा लाभ मिलेगा। ज्ञातव्य हो कि श्री मिश्रा के सामाजिक और राजनीतिक कार्यों से प्रभावित होकर मागाठाणे  के लोकप्रिय शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे ने उन्हें पार्टी में प्रवेश कराया और उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिलाने में अहम भूमिका निभाई।



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!