Jaunpur News: विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण

 नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून 2026 से 21 जून 2026 के मध्य समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान का संचालन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आयोजित होने वाले समस्त कार्यक्रम सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के मूल भाव के अनुरूप संचालित किया जा रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीब उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, उ0 प्र0/प्रभारी मंत्री ए0 के0 शर्मा द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम अंतर्गत “एक पेड़ मां के नाम“ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया तथा कपूर का पौधा लगाया गया। 

इसके साथ ही अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी द्वारा नीम का पौधा, विधायक मडियाहू डॉ0 आरके पटेल द्वारा पाकड़, जिलाध्यक्ष भाजपा मछली शहर डॉ अजय कुमार सिंह द्वारा कचनार, जिलाध्यक्ष जौनपुर अजीत प्रजापति द्वारा पीपल का पौधा, पूर्व गृहराज्य मंत्री महाराष्ट्र सरकार कृपाशंकर सिंह द्वारा पाकड़ का पौधा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर मनोरमा मौर्य द्वारा चकरेसिया, पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह सहित अन्य  जनप्रतिनिधिगण द्वारा पौधरोपण किया गया। साथ ही जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. द्वारा महोगनी, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह द्वारा गुलमोहर, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया द्वारा अमलतास का पौधा लगाया गया तथा सभी से अपील की गई कि एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाएं।


इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने जनपदवासियों को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्यावरण दिवस हमें याद दिलाता है कि जितना भी संभव हो सके हमें अपने पर्यावरण की रक्षा करनी है तथा प्रकृति का संवर्धन करना है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री के आह्वाहन पर मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हम सभी ने आज पुलिस लाइन में वृक्षारोपण किया है इसके साथ ही जनपद में भी सभी विकासखंडो ग्राम पंचायत में भी पौधारोपण किया जा रहा है। जनपद में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष पौधरोपण किया जा रहा है, आने वाले वर्षा काल में हम इस अभियान को और गति देंगे। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संवर्धन और वातावरण को स्वच्छ रखने हेतु पौधरोपण ही सहज और सरल उपाय है। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी माननीय जनप्रतिनिधिगण को पौधा भी भेंट किया। इस अवसर पर डीएफओ प्रोमिला, डीडीओ, डीसी मनरेगा, जिला उद्यान अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला सूचना अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण तथा वन विभाग से  क्षेत्रीय वनाधिकारी शालिनी चौरसिया, सुशील मिश्रा, रीता तिवारी, वन दरोगा राजेंद्र प्रसाद यादव, मारुति वर्मा वन रक्षक लक्ष्मीकांत यादव सहित कर्मचारीगण, जिला गंगा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ