प्रभारी मंत्री ए. के. शर्मा ने विकास कार्यों में तेजी लाए जाने के दिए निर्देश
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा जनपद जौनपुर के प्रभारी मंत्री ए. के. शर्मा जी ने पुलिस लाइन में कोर कमेटी तथा जिला प्रशासनिक एवं समन्वय समिति की बैठक की। दौरान जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा किया जाए तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
बैठक में जनप्रतिनिधिगण द्वारा उठाए गए विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया, जिस पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया।
इस अवसर पर माननीय सांसद राज्यसभा सीमा द्विवेदी, विधायक मडियाहूं आर0 के0 पटेल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर मनोरमा मौर्या, जिला अध्यक्ष द्वय अजीत प्रजापति, डॉ0 अजय सिंह पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन., पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य उपस्थित रहे।
| Advt |

0 टिप्पणियाँ