Jaunpur News: विश्व पर्यावरण दिवस पर विकासखंड महाराजगंज में हुआ वृक्षारोपण

शिवपूजन पांडे @  नया सवेरा 

जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासन की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत विकासखंड महाराजगंज परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण किया।इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार मौर्य, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अंकित सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं सवंसा प्रधान यादवेन्द्र प्रताप सिंह "लवकुश", क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पंकज सिंह, तकनीकी सहायक निखिलेश यादव, इंद्रजीत मौर्य, लाल बहादुर गौतम सहित विकासखंड कार्यालय के अन्य कर्मचारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

खंड विकास अधिकारी ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। पर्यावरण को संतुलित रखने तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विकासखंड परिसर हरियाली से सराबोर दिखाई दिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में उत्साह देखने को मिला।



📚ADMISSIONS OPEN – Mount Litera Zee School, Jaunpur  🏆 CBSE Board Examination (2025–26) Achievements  🌟 School Toppers  Shambhavi Singh – 98%  Alveena Waris – 95%  Vriddhi Jaiswal – 93%  Shaurya Pratap Singh – 91%  Harshit Rai – 90%  Riya Chauhan – 90.6%  Shivendra Singh – 90.6%  Zoya Yadav – 90.4%  🎯 Give your child the advantage of academic excellence and professional sports training under one roof.  ✨ Professional Cricket Coaching by CRIC Kingdom  At Mount Litera Zee School, Jaunpur  Practice • Discipline • Performance • Success  Coach: Ayush Pratap Singh  📍 Campus: Fatehganj, Jaunpur – 222132  📞 Contact: +91 7311171181, +91 7311171182  🌐 Website: mlzsjaunpur.com

Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ