Jaunpur News : बाइक की टक्कर से टोटो पलटा, तीन घायल

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। जौनपुर-भदोही राष्ट्रीय राजमार्ग 135 Aपर सीर गांव के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक टोटो पलट गया, जिससे उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए।

गहलाई गांव निवासी टोटो चालक विक्रम अपने परिवार के सदस्यों को दवा कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं ले जा रहा था। सीर गांव के पास पीछे से आ रही बाइक ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टोटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में टोटो में सवार तीन वर्षीय शिवा, काजल विश्वकर्मा तथा सनदेई घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बाइक चालक को पकड़ लिया। चालक सिरिया गांव का बताया जा रहा है। हादसे में बाइक चालक को भी हाथ और पैर में मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।


उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!