Jaunpur News : बाइक में टक्कर मारकर पिटाई का आरोप, मुकदमा दर्ज

 नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक, जौनपुर। क्षेत्र के अमिलिया गांव निवासी एक युवक के साथ बाइक में टक्कर मार कर पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

अमिलिया गांव निवासी रोशन यादव ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि वह 11 जून को शाम करीब चार बजे कंजहित बाजार से घर लौट रहा था। जैसे ही वह मूर्खा बस्ती के पास पहुंचा, गांव के ही मनजीत सिंह और गुड्डू सिंह ने स्कॉर्पियो से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गिर पड़ा।इसके बाद दोनों ने उसके पिटाई  की, जिससे उसे चोटें आईं। शोर मचाने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने पुरानी रंजिश को घटना का कारण बताया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt