त्रिलोचन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डिलेवरी रूम मे गंदगी देख भड़के सीएमओ
नया सवेरा नेटवर्क
जलालपुर, जौनपुर। जलालपुर ब्लाक अंतर्गत रेहटी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिलोचन का मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. गंगाराम गौतम ने मंगलवार को 10 बजकर 15 मिनट से 10बजकर 45 मिनट तक औचक निरीक्षण किये। इस दौरान अधीक्षक डॉ. आलोक कुमार सिंह भी मौजूद रहे। सीएमओ ने सीएचसी अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान चार प्रसूताएं भर्ती मिलीं। उस दौरान अस्पताल में 48 मरीजों की ओपीडी की गई थी। वहीं 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 10 टीबी पॉजिटिव मरीजों का उपचार शुरू किया गया। इसके अलावा चार लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए तथा आठ एनसीडी (गैर संचारी रोग) मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया।
सीएमओ ने उपस्थिति रजिस्टर की भी जांच की, जिसमें सभी चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित पाए गए। उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को समय से अस्पताल पहुंचने तथा मरीजों को बाहर की दवा न लिखने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
उसके बाद सीएमओ ने त्रिलोचन स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरिक्षण किये, डिलेवरी रूम मे गंदगी देख प्रभारी चिकित्सक डाक्टर शैलेन्द्र सिँह को डांट लगाए और साफ सफाई के निर्देश दिए।
![]() |
| विज्ञापन |


