बिपिन सैनी @ नया सवेरा
जौनपुर। लाइन बाजार थाना के शीतला चौकिया स्थित नवीन सब्जी मंडी में एक आढ़त की दुकान में शनिवार रात्रि सेंध लगाकर चोरो ने 41हजार रूपये नगदी समेत जरूरी दस्तावेज लेकर चम्पत हो गए। सुबह आढ़त पर पहुंचे दुकान स्वामी ने दुकान खोला तो सेंध लगा देख हतप्रभ हो गया। पीछे की दीवार में सेंध लगाकर आलमारी तोड़कर अज्ञात चोरो ने आढ़ती की दुकान से 41हजार नगदी समेत जरूरी दस्तावेज उठा लें गए थे। इस घटना की सूचना दुकानदार ने तत्काल शीतला चौकिया चौकी पर सुचना दिया।मौके पर चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव हमराहियों के साथ पहुंचकर छानबीन में जुटे रहे।
ज्ञात हो कि जैनुल आब्दीन उर्फ जनूं मियां व शहर के गोपालापुर निवासी मनोज मौर्य की नवीन सब्जी मंडी में मनोज कुमार एन्ड कंपनी नाम से सब्जियों की आढ़त है। रोजाना की भांति शुक्रवार देर शाम दुकान बंद कर वह घर चले गए।शनिवार सुबह ज़ब दुकान पर पहुंचे तो अंदर का नजारा देख भौचक्का हो गए।दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगी थी गोदरेज आलमारी का लॉक टुटा हुआ था।लॉकर में रखा 41हजार दो सौ अठ्ठासी रूपये गायब थे।मनोज ने बताया की दुकान के पीछे की दीवार लगभग नौ इंच मोटी है चोरो ने सेंध लगाकर उसे काट कर दुकान में घुसे फिर आलमारी का लॉक तोड़कर लॉकर में रखे रूपये चोरी कर लिए।शीतला चौकिया चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव छानबीन में जुटे रहे।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |



0 टिप्पणियाँ