नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, जौनपुर डॉ0 कमल ने अवगत कराया है कि 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 जिसकी थीम "स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए योग" है, के अवसर पर आयुष विभाग, उ०प्र० शासन द्वारा सभी वर्ग एवं सभी उम्र के लागों को योग से जोड़े जाने के लिए जनपद एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है जिनमें निम्नलिखित प्रतियोगिता राज्य स्तर पर आयोजित है- स्लोगन प्रतियोगिता (हिन्दी भाषा में टाइप किया हुआ न्यूनतम दो अथवा अधिकतम चार लाइन), योग चित्रकला प्रतियोगिता (योग पर आधारित हाथ से बना 70X56 सेमी का पोस्टर), योगासन प्रतियोगिता (अधिकतम 01 मिनट का योगासन का वीडियो) है। उक्त प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु आयुष विभाग के पोर्टल http://kavach. upayush.in पर प्रतियोगिता वाले सेक्शन में क्लिक करने पर 03 सेक्शन प्रदर्शित होगें। उनमें से जिस प्रकार की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना है पर क्लिक करने पर अपलोड करने का विकल्प एवं कुछ बेसिक जानकारी जैसे-नाम, पिता का नाम, मोबाइल नम्बर, उम्र, जनपद भरने की प्रक्रिया पूर्ण कर अपलोड विकल्प की प्रतियोगिता की प्रविष्टि से संबंधित फोटो/वीडिओ आदि अपलोड करते हुए सबमिट करना है। प्रतियोगिता के प्रत्येक सेक्शन में दिनांक-17 जून 2026 के सायं 05 बजे तक ही वीडियो प्राप्त किया जाएगा। प्रतियोगिता के प्रत्येक सेक्शन हेतु निर्धारित चयन समिति द्वारा पांच-पांच विजेता चयनित किए जाएगें जिन्हें 21 जून से 30 जून 2026 के मध्य पुरस्कृत किया जाएगा। राज्य स्तर पर यचनित विजेताओं को निम्नवत् पुरस्कार की राशि निर्धारित होगी। प्रथम पुरस्कार- 21000, द्वितीय पुरस्कार- 11000, तृतीय पुरस्कार-5100, चतुर्थ पुरस्कार-2100, पंचम पुरस्कार-1100 है।
![]() |
| विज्ञापन |


0 टिप्पणियाँ