Jaunpur News : कोचिंग जा रही छात्रा की अज्ञात वाहन के धक्के से हुई मौत

Team NSN

रतन लाल आर्य @ नया सवेरा नेटवर्क

बक्शा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के सरायहरखू गांव के पास शनिवार सुबह कोचिंग जा रही हाईस्कूल छात्रा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। महराजगंज थाना क्षेत्र के उमरीकला गांव निवासी रामप्रसाद गौतम की 17 वर्षीय बेटी रौनक गौतम अपने ननिहाल बक्शा थाना के दक्षिणपट्टी गांव निवासी संतोष कुमार के घर रहकर हाई स्कूल की पढ़ाई कर रही थी। सुबह करीब 6 बजे रौनक अपने ननिहाल से साइकिल से धनियांमऊ स्थित कोचिंग सेंटर जा रही थी। नेशनल हाईवे पर स्थित श्रीनारायण सिन्हा इंटर कॉलेज सरायहरखू के पास पहुँची थी तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई घायल रौनक को सीएचसी नौपेड़वा ले जाया गया, जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजन घटना के बाद शव घर ले गए जहां से पुनः थाने ले आये। पुलिस लिखापढ़ी कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!