Jaunpur News : देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रशिक्षुओं ने सीखे अभिनय के गुर, प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

Team NSN

दीपक सिंह @ नया सवेरा नेटवर्क

शाहगंज, जौनपुर। पंचम रंग संस्थान वेलवाई द्वारा आयोजित 30 दिवसीय आवासीय सीने-थिएटर अभिनय कार्यशाला का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यशाला में मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए प्रतिभागियों ने अभिनय की बारीकियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन अवसर पर प्रशिक्षुओं ने खुले रंगमंच पर अपने अभिनय  से आकर्षक प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज के प्रबंधक शशि प्रकाश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सुविख्यात कवि उदय नारायण सिंह ‘निर्क्षर’ एवं प्रवक्ता डी.पी. सिंह उपस्थित रहे। कवि निर्क्षर ने अपनी कविताओं के माध्यम से कार्यक्रम में साहित्यिक रंग भरा। इस अवसर पर उनकी लिखी पुस्तक दीपक जलता रहेगा को सभी को उपहार के रूप भेट किया गया। इस अवसर पर  डी.पी. सिंह ने प्रशिक्षुओं के अभिनय की प्रशंसा करते हुए निरंतर अभ्यास को सफलता की कुंजी बताया।

Jaunpur News : देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रशिक्षुओं ने सीखे अभिनय के गुर, प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

कार्यशाला के आयोजक  राष्ट्रीय स्तर के हास्य अभिनेता मनोज सिंह टाइगर ने  कहा कि सोशल मीडिया के दौर में अभिनय का आभास तो आसानी से हो जाता है, लेकिन एक सफल अभिनेता बनने के लिए विधिवत प्रशिक्षण और थिएटर का अनुभव बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों में इस प्रकार की कार्यशालाएं प्रतिभाओं को निखारने का प्रभावी मंच प्रदान करती हैं। कार्यशाला में मनोज सिंह ‘टाइगर’ (बताशा चाचा), प्रशिक्षक मनोज शर्मा, रमेश कश्यप और अनिल अंजुनिल ने प्रतिभागियों को अभिनय के विभिन्न आयामों का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का संचालन मनोज सिंह ‘टाइगर’ ने किया तथा आभार ज्ञापन मनोज शर्मा ने व्यक्त किया। प्रशिक्षकों में खुशी, निशा, लवी, शिवम, ओम प्रकाश, आर्यन ठाकुर, देवदत्त तिवारी और गौरव सहित अनेक सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!