शिवशंकर दुबे @ नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। पुलिस ने ऑपरेशन वज्रपात के तहत सोशल मीडिया पर रंगबाजी, मनबढ़ई तथा हिंसक एवं आक्रामक पोस्ट कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार कर चलान न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवकों के विरुद्ध शांति भंग की आशंका के मद्देनजर कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपितों में पटैला गांव निवासी आरिफ, सरफराज उर्फ सबलू, अमजद उर्फ गोरका,तथा आसिम हैं। सभी युवक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से रंगबाजी, मनबढ़ई और हिंसक प्रवृत्ति से संबंधित पोस्ट प्रसारित कर रहे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।
| विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ