Jaunpur News : आरटीआई आवेदन की रंजिश में मारपीट

Team NSN

अपहरण कर जानलेवा हमले का आरोप, प्रधान समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज

चेतन सिंह ‍@  नया सवेरा नेटवर्क

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कारो गांव में आरटीआई आवेदन को लेकर चल रही रंजिश के बीच मारपीट, अपहरण और जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी अजय सिंह पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह की तहरीर पर दर्ज मामले के अनुसार बीते चार जून को गांव के चंद्रभान सिंह उर्फ चंदा वर्तमान प्रधान, संजय सिंह, ज्वाला सिंह, कपिल सिंह ,पीयूष सिंह उनके घर पहुंचे। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि सभी लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर उनके, उनकी पत्नी सोनी सिंह, रिया सिंह और अभय सिंह के साथ मारपीट की तथा घर में रखे सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। वादी का आरोप है कि उन्होंने ग्राम प्रधान के खिलाफ सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत आवेदन किया था,जिससे नाराज होकर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। तहरीर में यह भी कहा गया है कि जब वह शिकायत करने थाने जा रहे थे, तभी कुसा पुल के पास उन्हें रोक लिया गया। आरोप है कि उन्हें जबरन एक स्कॉर्पियो वाहन में बैठाकर ले जाया गया और रास्ते में मारपीट की गई।सिर पर हाकी से वार करने के बाद उन्हें पुल के पास एक गड्ढे में फेंक दिया गया। वादी ने इसे जान से मारने की कोशिश बताया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 193(3), 190, 115(2), 352, 351(3), 324(4), 333, 110 एवं 127(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है। इन धाराओं में दंगा, घर में घुसकर हमला, मारपीट, संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, आपराधिक धमकी, अपहरण तथा गंभीर अपराधों से जुड़े आरोप शामिल हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर गंभीर धराओ मे प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!