Jaunpur News : खेत जोतने का विरोध करने पर मारपीट, 16 नामजद

Team NSN

चेतन सिंह @  नया सवेरा नेटवर्क

बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के पल्टूपुर गांव में खेत जोतने के विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने 16 नामजद समेत अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की विवेचना की जा रही है। गांव निवासी शुभम गौतम पुत्र बृजलाल गौतम की तहरीर के अनुसार गांव के रामलखन उनके खेत को जोत रहे थे। आरोप है कि विरोध करने पर वह नहीं माने और विवाद बढ़ गया। तहरीर में कहा गया है कि इसके बाद रामलखन समेत अन्य लोग एकजुट होकर गाली-गलौज करने लगे तथा मारपीट की।

वादी का आरोप है कि घटना के दौरान लाठी-डंडे व अन्य सामान से हमला किया गया, जिससे उन्हें और उनके परिजनों को चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। तहरीर में महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने तथा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित पक्ष ने घटना से संबंधित साक्ष्य होने का दावा करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रंजीत गौतम उर्फ जिले, रामलखन, मनीष, नीतू, नन्हे, सत्यम, संदीप, मनदीप, पदीप, कुलदीप, सुखना, तहसीलदार, रामलखन, लक्ष्मी, ममता, सुनीता समेत 16 नामजद तथा अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।

उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!