मड़ियाहूं, जौनपुर। लखनऊ में कोचिंग संस्थान में हुए हादसे के बाद प्रशासन ने नगर क्षेत्र में संचालित विद्यालयों, अस्पतालों एवं कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच शुरू कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को तहसीलदार मड़ियाहूं राकेश कुमार ने अग्निशमन अधिकारी अनिल कुमार यादव तथा अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ के साथ विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने सदरगंज स्थित जेएमएस पब्लिक स्कूल, ईदगाह रोड स्थित राधिका हॉस्पिटल, रानीपुर रोड स्थित अनस्किल कंप्यूटर एजुकेशन, प्रतीक हॉस्पिटल तथा आरजे हॉस्पिटल पहुंचकर संबंधित संचालकों को नोटिस जारी किया। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि अग्निशमन विभाग एवं विद्युत विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त किए बिना कोई ऐसा कार्य न किया जाए जिससे दुर्घटना की संभावना उत्पन्न हो।
तहसीलदार राकेश कुमार ने बताया कि सभी संस्थानों के संचालकों से लिखित अंडरटेकिंग ली गई है। उन्हें सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। निर्धारित अवधि के भीतर अग्निशमन सुरक्षा, विद्युत सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक मानकों को पूरा करना अनिवार्य होगा।
| Advt |

%20%F0%9F%94%AC%20Scien.jpg)