Jaunpur News: पीएम स्वनिधि योजना में स्ट्रीट वेण्डर्स को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। पीएम स्वनिधि योजना के तहत जनपद में 01 जून सोमवार से एक माह का विशेष अभियान शुरू हो गया है। 30 जून तक चलने वाले इस अभियान के तहत तीन अलग-अलग स्तरों पर चलाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत जनपद स्तर पर स्वनिधि महोत्सव आयोजित होगा। इसमें स्ट्रीट वेण्डर्स और उनके परिवारों की सफलता की कहानियों व उपलब्धियों का उत्सव मनाया जायेगा ताकि अन्य लोग भी प्रेरित हो सके। इसके अलावा नगर निकाय स्तर पर लोक कल्याण मेले आयोजित किये जायेंगे और बैंकर्स और स्ट्रीट वेण्डर्स की बैठकें होंगी। वेण्डर्स को ऋण व क्रेडिट कार्ड की सुविधा, डिजिटल सशक्तिकरण और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से मौके पर ही जोड़ा जायेगा। 

उक्त जानकारी देते हुए परियोजना अधिकारी डूडा निधि बाजपेयी ने बताया कि सभी नगर निकायों के साथ-साथ सेंन्सेस टाउन स्तर पर भी स्वनिधि कैंप लगाये जायेंगे। इन कैम्पों में नये स्ट्रीट वेण्डर्स की पहचान कर उन्हें योजना में शामिल किया जायेगा। इस अभियान के तहत स्वनिधि से समृद्धि कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रथम ऋण प्राप्त वेण्डर्स और उनके परिवारों की प्रोफाइलिंग कर उन्हें सीधे 08 सरकारी योजनाओं यथा-पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम श्रम योगी मानधन योजना, पीएम जनधन योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड योजना, जननी सुरक्षा योजना, पीएम मातृ वन्दना योजना, श्रम विभाग में पंजीकरण का लाभ दिलाया जायेगा। परियोजना अधिकारी डूडा ने बताया कि जो वेण्डर्स दूसरा व तीसरा ऋण प्राप्त चुके हैं, उन्हें क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कराया जायेगा और जिन्हें कार्ड मिल चुका है, उन्हें उसके सही इस्तेमाल की ट्रेनिंग बैंक द्वारा दी जायेगी। सेन्सेस टाउन महिमापुर के ठेला-खोमचा कारोबारियों को भी मिलेगा बिना गारण्टी के ऋण। 

पीएम स्वनिधि योजना का हुआ विस्तार - छोटे कारोबारियों और रेहड़ी पटरी दुकानदारों के लिए राहत भरी खबर है। पीएम स्वनिधि योजना के अन्तर्गत सेन्सेट टाउन के रूप में जलालपुर विकास खण्ड के चयनित ग्राम पंचायत महिमापुर के ठेला-खोमचा कारोबारियों को भी अब बिना गारण्टी के प्रथम ऋण के रूप में पन्द्रह हजार रूपये ऋण बैंकों द्वारा दिया जायेगा। शासन द्वारा केन्द्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का दायरा बढ़ाते हुए उक्त ग्राम महिमापुर विकास खण्ड जलालपुर को सेन्सेस टाउन के रूप में चयनित कर इस गांव के रेहड़ी-पटरी के दुकानदारों को इस योजना से जोड़ा गया है। सेन्सेस टाउन महिमापुर का नोडल अधिकारी खण्ड विकास अधिकारी जलालपुर जौनपुर को बनाया गया है। अब तक यह योजना मुख्य रूप से नगरीय निकाय क्षेत्रों तक ही सीमित थी। इस योजना से छोटे दुकानदारों को काफी राहत मिलेगी। जो सीमित पूॅूजी के कारण अपना व्यवसाय बढ़ाने में असमर्थ थे अथवा कठिनाईयों का सामना कर रहे थे, अब उन्हें बिना किसी गारण्टी के बैंक द्वारा ऋण उपलब्ध कराया जायेगा, जिससे वे अपनी दुकान के लिए सामान खरीद कर अपने कारोबार का विस्तार कर सकेंगे और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगे। उक्त जानकारी जितेन्द्र सिंह, शहर मिशन प्रबन्धक डूडा जौनपुर ने दी।


SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!