नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में बुधवार को देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि शासन के निर्देश के क्रम में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून 2026 से 21 जून 2026 के मध्य समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान का संचालन किया जाना है। समस्त कार्यक्रम सेवा, संस्कार सुशासन एवं सम्मान के मूल भाव के अनुरूप संचालित किए जाएंगे। अभियान के प्रत्येक चरण में सादगी, अनुशासन, ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण एवं जन भागीदारी को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस (05 जून 2026) के अवसर पर मा0 प्रधानमंत्री जी के अपील के क्रम में एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के अर्न्तगत समस्त विकास खण्डों तथा नगर निकायों के साथ-साथ समस्त ग्राम पंचायतों में पौधरोपड़ किया जाएगा। जिलाधिकारी ने डीएफओ सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारीगण को निर्देशित किया कि अमृत सरोवरों, तालाबों, सडकों, एक्सप्रेसवे, नदी एंव नहरों के किनारे पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही सिटी फारेस्ट विकसित करने पर विशेष बल दिये जाने के निर्देश दिए गये। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि स्थानीय एवं पारंपरिक प्रजातियों तथा फलदार पौधो के रोपण को प्राथमिकता दिया जाए। विद्यालयों और महाविद्यालयों स्वयं सहायता समूहां एवं सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर प्रधानों एवं स्थानीय कर्मियों के सहयोग से पौधरोपण किया जाए। उन्होंने कहा कि स्थानीय एवं पारंपरिक प्रजातियां तथा फलदार वृक्षों के रोपण को प्राथमिकता दी जाए। इसमें विद्यालयों, महाविद्यालय, स्वयं सहायता समूह एवं सामाजिक संगठनों की सक्रियता सुनिश्चित की जाए।
विशेष जन सम्पर्क एवं जनजागरूकता कार्यक्रम 8 जून से 14 जून 2026 तक चलाया जाएगा। मा0 प्रभारी मंत्री जी, अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं नोडल प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समाज के विभिन्न वर्गो तक शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं उपलब्धियों को पहुॅचाने हेतु जनपद के प्रबुद्व वर्ग यथा चिकित्सकों, अधिवक्ताओ ,शिक्षकों, उद्यमियों, व्यवसायियों ,सामाजिक कार्यकर्ताओं आदि से सम्पर्क एवं संवाद स्थापित किया जाएगा। स्वयं पौधरोपड़ करते हुए नागरिकों को वृक्ष लगाने हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा। सर्वाधिक अस्वछ सार्वजनिक स्थलों को चिन्हित कर सफाई तथा प्लास्टिक अपशिष्ट के निस्तारण हेतु विशेष अभियान संचालित किए जाएगें। मलिन बस्तियों में संवाद तथा (सरकार आपके द्वार) स्वरूप में जन समस्या समाधान शिविरों का आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा।
14 जून 2026 से 16 जून 2026 तक जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य सेवा का आयोजन किया जाएगा। विकास खण्डों में आयोजित होने वाले इन त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेलें में समस्त विभागों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित किया जाएगा। समस्त विभाग अपनी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की स्टाल लगाते हुए जनसामान्य को योजनाओं की जानकारी प्रदान करेंगे और इच्छुक एवं पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण भी कराएगें।
16 जून 2026 से 17 जून 2026 तक विकसित भारत संकल्प सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किये जाएगे। 17 जून 2026 से 20 जून 2026 तक विकास प्रदर्शनी लगाइ जाएगी, जिसके अंतर्गत आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र, वृहद इंफ्रास्ट्रक्चर एवं औद्योगिक परियोजनाएं, आंतरिक सुरक्षा, मॉडल विकसित उत्तर प्रदेश पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
18 जून से 19 जून तक प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं आयोजित की जाएगी। प्रतिभागियों को जीवामृत, बीजामृत, प्राकृतिक खाद, एवं जैविक कीटनाशक तैयार करने की प्रक्रिया के लाइव डैमो जोन के माध्यम से व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाए। गो आधारित कृषि खेती एवं जल संरक्षण पर विशेष सत्र तथा कम लागत अधिक आय आधारित किसान संवाद कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 के अवसर पर जिला प्रशासन के सहयोग से जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों में युवाओं, महिलाओं, नेशनल कैडेट कोर, पुलिस एवं स्वयंसेवी संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही साइकिल एवं पैदल जागरूकता यात्राएं आयोजित की जाएंगी तथा कार्यक्रमों को पूर्णतः प्लास्टिक मुक्त रखा जाएगा।
अभियान अवधि में ग्रामीण क्षेत्रों में “रात्रि चौपाल” कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें शासकीय योजनाओं की समीक्षा एवं जन-शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। संबंधित जनपद के नामित माननीय मंत्री गण, जनप्रतिनिधिगण एवं प्रशासनिक अधिकारी चौपाल के उपरांत चयनित ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रिकालीन विश्राम भी करेंगे, जिससे स्थानीय समस्याओं का स्थलीय स्तर पर अध्ययन कर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, सहित अन्य संबंधित जिला अधिकारीगण और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
0 टिप्पणियाँ