Bareilly News : आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल का रोटरी साउथ ने किया सम्मान

निर्भय सक्सेना @  नया सवेरा 

बरेली। रोटरी क्लब ऑफ़ बरेली साउथ ने इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आई आई ए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर पुनः निर्वाचित होने पर उद्योगपति एवं समाजसेवी दिनेश गोयल का सम्मान  किया गया। दिनेश गोयल ने सभी का आह्वान किया कि आओ संकल्प लें उद्योग बढ़ाएँगे, विकसित भारत बनाएँगे। अपने संबोधन में इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आई आई ए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने कहा कि इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा वर्ष 2026-2027 के लिए सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया जाना उनके लिए गर्व एवं जिम्मेदारी दोनों का विषय है। उन्होंने सभी सदस्यों, पदाधिकारियों एवं उद्योग जगत से जुड़े साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के विकास तथा उद्यमियों के हितों की सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

दिनेश गोयल ने कहा कि सभी के सहयोग, विश्वास, समर्पण एवं मार्गदर्शन के बल पर संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने तथा उद्योग जगत को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया है। 

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने दिनेश गोयल को बधाई देते हुए कहा कि आई आई ए के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद समाज की सेवा, उद्योगों की एकता तथा उनके विकास के प्रति प्रतिबद्धता का पद है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दिनेश गोयल के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उद्योग जगत महत्वपूर्ण प्रगति करेगा तथा उद्यमियों को नई दिशा प्राप्त होगी।

रोटरी साउथ अध्यक्ष संजीव खंडेलवाल ने कहा  कि रोटरी क्लब ऑफ़ बरेली साउथ ने पिछले वर्षों में अनेक ऐसे व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने बरेली का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। 

क्लब सचिव संजय गर्ग ने बताया कि क्लब के अनेक सदस्यों ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं, जिनमें डॉ. अरुण कुमार (वन एवं पर्यावरण मंत्री), संजीव अग्रवाल (कैंट विधायक),  घनश्याम खंडेलवाल (लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड एवं राज्य कृषि परिषद के चेयरमैन), पूर्व मंडल अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल (प्रांतीय अध्यक्ष, व्यापार मंडल), डॉ. रवि मेहरा (राष्ट्रीय कार्यकारिणी, आई एम ए के दस बार सदस्य) तथा डॉ. विनोद पागरानी (इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन की एग्जीक्यूटिव बॉडी के राजकीय प्रतिनिधि) प्रमुख हैं।

इस अवसर पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, पी डी जी डॉ. आई. एस. तोमर, घनश्याम खंडेलवाल, सुजीत जायसवाल, संदीप मेहरा, ध्रुव तिलक, चंद्र प्रकाश,  रोहित जिंदल, दिनेश प्रधान, सतीश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, डॉ. सुनील कुमार, नीरज अग्रवाल, राजीव बूबना, अजय जसोरिया, डी. सी. खंडेलवाल, अमरजीत सिंह, रतन गुप्ता, अनिल जैन, अनिल मनोहर, अनूप अग्रवाल, अंकित गोयल, गौरव गर्ग, अन्नू कांत बास, हरीश मलिक, मनोज अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, आशीष अग्रवाल सहित अनेक  सदस्य एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।



OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

📚ADMISSIONS OPEN – Mount Litera Zee School, Jaunpur  🏆 CBSE Board Examination (2025–26) Achievements  🌟 School Toppers  Shambhavi Singh – 98%  Alveena Waris – 95%  Vriddhi Jaiswal – 93%  Shaurya Pratap Singh – 91%  Harshit Rai – 90%  Riya Chauhan – 90.6%  Shivendra Singh – 90.6%  Zoya Yadav – 90.4%  🎯 Give your child the advantage of academic excellence and professional sports training under one roof.  ✨ Professional Cricket Coaching by CRIC Kingdom  At Mount Litera Zee School, Jaunpur  Practice • Discipline • Performance • Success  Coach: Ayush Pratap Singh  📍 Campus: Fatehganj, Jaunpur – 222132  📞 Contact: +91 7311171181, +91 7311171182  🌐 Website: mlzsjaunpur.com
विज्ञापन