Bareilly News : प्रो.अजय शर्मा को मिला अनिल चौधरी स्मृति सम्मान

निर्भय सक्सेना @  नया सवेरा 

बरेली। साहित्यकार कवि और प्रखर वक्ता अनिल चौधरी की स्मृति में तृतीय सम्मान और संस्मरण समारोह  मानव सेवा क्लब में बरेली कालेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. अजय शर्मा को उनके शिक्षा और समाज में किये गए उल्लेखनीय योगदान के लिए तृतीय अनिल चौधरी स्मृति शिक्षा और समाज सेवा सम्मान दिया गया। सम्मान स्वरूप हार, शाल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद प्रो. राजेन्द्र भारती, अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, मुकेश सक्सेना और सरला चौधरी ने प्रदान किया। 

रामपुर गार्डन के एक सभागार में अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि चौधरी साहब ने बाल साहित्य  और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है। वह एक अच्छे समाज सेवी भी थे। प्रो. राजेन्द्र भारती, प्रो. अजय शर्मा, प्रो. सरला चौधरी, मधु वर्मा, इन्द्र देव त्रिवेदी, अतुल वर्मा और निर्भय सक्सेना ने प्रसंग साझा किए। अरुणा सिन्हा ने माँ शारदे की वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. अतुल वर्मा ने की। संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और सभी का आभार सरला चौधरी ने व्यक्त किया। प्रकाश चंद्र सक्सेना, शशि बाला वर्मा, इं. डी. डी. शर्मा,मुकेश सक्सेना, शोभा सक्सेना, डॉ. असित रंजन, ब्रजेश सक्सेना, उषा सक्सेना, मंजू लता, कमल भारती, बेबी शर्मा, विजय शर्मा, सीमा वर्मा उपस्थित रहे। 


Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन