Bareilly News : बीडीए उपाध्यक्ष ने किया रामायण वाटिका का निरीक्षण

Naya Savera Network

निर्भय सक्सेना @  नया सवेरा 

बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण की नई उपाध्यक्ष सोम्या पांडे द्वारा रामगंगा नगर में विकसित की गई रामायण वाटिका का निरीक्षण किया गया जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के बरेली दौरे के समय उद्घाटन की सूची में रखा गया है। साथ ही बरेली प्राधिकरण कार्यालय का निरीक्षण कर पारदर्शिता एवं त्वरित निस्तारण पर बल दिया।

बीडीए उपाध्यक्ष सोम्या पांडे ने रामगंगा नगर में बी डी ए द्वारा विकसित रामायण वाटिका के निरीक्षण में अधिकारियों को इसमें जो भी कमी रह गई हो उसे जल्द पूरा करने को कहा। बीडीए उपाध्यक्ष सोम्या पांडे ने विकास प्राधिकरण कार्यालय के विभिन्न पटलों के निरीक्षण के दौरान कार्यालय में संचालित कार्यों, अभिलेखों के रख- रखाव, लंबित प्रकरणों की स्थिति तथा जनसामान्य से संबंधित मामलों के निस्तारण की भी समीक्षा की गई।

कार्यालय निरीक्षणोपरांत बीडीए उपाध्यक्ष ने प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसामान्य की समस्याओं एवं प्रकरणों का त्वरित समाधान प्राधिकरण की प्राथमिकता है तथा प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण उत्तरदायित्व एवं संवेदनशीलता के साथ करें। सभी अधिकारी/कर्मचारीगण आई डी कार्ड के साथ कार्यालय में समय पर उपस्थित होगें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्य के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उपाध्यक्ष  ने कार्यालय कार्यप्रणाली में जनहित, पारदर्शिता एवं त्वरित निस्तारण पर विशेष बल देते हुए निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जाए तथा आमजन को बेहतर एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध करायी जाएं। 


उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!