Mumbai News : सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला को मिली शानदार सफलता

शिवपूजन पांडे @  नया सवेरा 

मुंबई। महर्षि दयानंद कॉलेज,परेल मुंबई के उप-प्राचार्य,हिंदी विभागाध्यक्ष एवं प्रसिद्ध ग़ज़लकार डॉ. उमेश चन्द्र शुक्ल की पुत्री अनुष्का उमेश शुक्ला ने प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) परीक्षा उत्कृष्ट अंकों के साथ उत्तीर्ण कर परिवार, समाज तथा क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।अनुष्का एक शिक्षित एवं संस्कारित परिवार से संबंध रखती हैं।उनके पिता डॉ. उमेश चन्द्र शुक्ल शिक्षा एवं साहित्य जगत की प्रतिष्ठित हस्ती हैं, जबकि उनकी माता श्रीमती गौरी शुक्ला एक कुशल गृहिणी हैं। उनके बड़े भाई उत्कर्ष शुक्ला कंप्यूटर इंजीनियर हैं और वर्तमान में अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। मूल रूप से बेहड़ा,केराकत , जनपद जौनपुर,उत्तर प्रदेश की निवासी अनुष्का ने अपनी लगन,कठिन परिश्रम और अनुशासित अध्ययन के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। चार्टर्ड अकाउंटेंट जैसी कठिन और चुनौतीपूर्ण परीक्षा में सफलता प्राप्त करना उनकी प्रतिभा और समर्पण का परिचायक है।सीए परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही मुंबई स्थित उनके निवास ओशियन व्यू तथा पैतृक गांव बेहड़ा, केराकत में खुशी की लहर दौड़ गई।परिजनों,शुभचिंतकों, शिक्षकों,साहित्यकारों तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने अनुष्का को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।इस अवसर पर डॉ.उमेश चन्द्र शुक्ल ने कहा कि "सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है।अनुष्का की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।" अनुष्का की इस सफलता से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में गौरव और उत्साह का वातावरण है।उनकी उपलब्धि उन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है जो कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने का सपना देखते हैं। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सुधाकर मिश्रा, राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, एडवोकेट आर जे मिश्रा, अभय राज मिश्रा, कृपाशंकर मिश्रा, प्रोफेसर विजय नाथ मिश्रा, परिवहन समिति के सभापति एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, नगरसेवक मदन उदित नारायण सिंह , प्रभाकर मिश्रा, समाजसेवी अनिल कुमार सिंह, प्रोफेसर अनिल पांडे समेत अनेक लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए अनुष्का को शुभकामनाएं दी है।



OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

📚ADMISSIONS OPEN – Mount Litera Zee School, Jaunpur  🏆 CBSE Board Examination (2025–26) Achievements  🌟 School Toppers  Shambhavi Singh – 98%  Alveena Waris – 95%  Vriddhi Jaiswal – 93%  Shaurya Pratap Singh – 91%  Harshit Rai – 90%  Riya Chauhan – 90.6%  Shivendra Singh – 90.6%  Zoya Yadav – 90.4%  🎯 Give your child the advantage of academic excellence and professional sports training under one roof.  ✨ Professional Cricket Coaching by CRIC Kingdom  At Mount Litera Zee School, Jaunpur  Practice • Discipline • Performance • Success  Coach: Ayush Pratap Singh  📍 Campus: Fatehganj, Jaunpur – 222132  📞 Contact: +91 7311171181, +91 7311171182  🌐 Website: mlzsjaunpur.com
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ